सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा 12वीं की मान्या वर्मा,अपेक्षा,नम्रता,अंबिका भारद्वाज,अंबिका,नेहा,उन्नति,कनक,इप्शिता,अंशिका,रिद्धि,लक्ष्या,अंशिका,स्मिथ,दिव्यांशी,चर्चिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ , अपने परिवार, समाज, देश की सेवा करने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
