हरिद्वार, 19 जुलाई। महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में आयोजित बहुविषयक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी और पर्यावरण विज्ञान से संबंधित मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षा को अधिक रोचक और उपयोगी बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी नवाचार और शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के इस प्रयास को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
