हरिद्वार, 24 जून। महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित सतत व्यावसायिक विकास (CPD) कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
अंतिम दिन मुख्य वक्ता डॉ. सुयश भारद्वाज ने आधुनिक शिक्षा में एआई की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को अध्ययन योजना एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सीखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
