हरिद्वार पंकज जायसवाल
हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर दिनांक 23-03-2022 से 29-03-2022 तक मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बहादराबाद,हरिद्वार में आयोजित किया गया।
इस विशेष शिविर में एन.एस.एस.के स्वरूप, कार्य,गतिविधियां,संभावनाओं पर व्याख्यान चल रहे हैं।
विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन योग,यज्ञ,वृक्षारोपण,व्यसन मुक्त और संस्कार युक्त उत्तराखंड,जागरूकता अभियान,स्वच्छता अभियान आस पास के गांव में सर्वे अभियान तथा वहाँ के स्थानीय लोगों से स्वयंसेवियों द्वारा निर्धारित संकल्प पत्र भरवाए गए।
आसपास के देव क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलवाया गया एवं दीवार लेखन के द्वारा पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन में फैलाया गया।
आसपास के विद्यालयों में डीएसवीवी के छात्र-छात्राओं ने जीवन प्रबंधन के स्वर्णिम सूत्रों से सभी को अवगत कराया।
एन.एस.एस.थीम(नशा मुक्त उत्तराखंड,संस्कार युक्त उत्तराखंड)से सम्बंधित प्रबुद्ध जनों के व्याख्यान द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसके अंतर्गत आदरणीय प्रति-कुलपति महोदय डॉ.चिन्मय पंड्या जी का मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त हुआ।उन्होंने अच्छे विद्यार्थीओं को सम्मानित किया।उन्होने शिविर में हो रहे सभी कार्यों को सराह व पूरी टीम के उत्साह व मनोबल को बढाया व सफल आयोजन हेतु सभी को अपनी बधाईयां प्रेषित की।
समापन पर ग्रुप समन्वयक डॉ.उमाकान्त इन्दौलिया ने कार्यक्रम की उपलब्धियों को बताया व अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रोग्राम में एक दिन कुलपति महोदय का आगमन हुआ व उन्होंने अपने व्याख्यान में पूरे ग्रुप का मनोबल बढाया व सफल आयोजन हेतु एनएसएस विभाग को बधाई दी।
प्रोग्राम में अन्य अधिकारियों संकायाध्यक्ष महोदय,मानव संसाधन,विभाग प्रमुखों एवं अनेक प्रबुद्धजनों के उद्बोधन से सभी लाभान्वित हुए।
प्रोग्राम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.इप्सित प्रताप सिंह,मोहित शर्मा,प्रखर सिंह पल,चिरायु वत्स,पंकज सिंह चन्देल,श्रेया जैन की महती भूमिका रही।
सात दिवसीय प्रोग्राम के अंतिम दिन आदरणीय कुलसचिव महोदय,एन.एस.एस.जिला समन्वयक एस.पी.सिह जी ने सात दिवसीय शिविर का समापन किया व प्रतियोगिताएं में अव्वल विधार्थियों व अच्छे स्वयंसेवकों व सभी टीमों को सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए साथ में वित्त अधिकारी,ऑडीटर,व अन्य अधिकारी भी प्रोग्राम में उपस्थिति हुए तथा सभी प्रबुद्धजनों के उद्बोधन से सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए।


