उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून से शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 BLOs ऐसे हैं, जिन्होंने SIR के गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी 13 बूथ लेवल अधिकारियों को समय से पूर्व गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में SIR अभियान हेतु ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिक मेहनत से इस अभियान में जुटे हैं।
SIR का कार्य पहले चरण में पूर्ण करने वालों में अल्मोड़ा जनपद के श्री रमेश पुजारी व श्रीमती पुष्पा देवी, चमोली जनपद के श्री पान सिंह नेगी व श्री हरीश नैनवाल, देहरादून जनपद की मीनाक्षी रावत और पौड़ी जनपद के श्री गब्बर सिंह, संगीता रावत व विजय बिष्ट शामिल हैं।
इसके साथ ही जनपद पिथौरागढ़ से श्री कर्ण बहादुर कार्की व जानकी चंद, जनपद रुद्रप्रयाग से उषा रावत एवं निर्मला देवी और जनपद टिहरी गढ़वाल से सुमन ने सम्बन्धित कार्य पूर्ण कर दिया है।
