वार्ड संख्या 15 के बूथ संख्या 170 स्थित विशाल ऑप्टिकल्स में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान संचालक, उनके भाई एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं तथा नागरिकों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
