हरिद्वार पंकज जायसवाल
हरिद्वार पतंजलि विश्वविद्यालय के अभ्युदय वार्षिकोत्सव 2022 के खेल महोत्सव का शुभारम्भ परम पूज्य स्वामी महाराज और परम श्रद्धेय आचार्यश्री के पावन मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभ्युदय वार्षिकोत्सव 2022 के अंतर्गत अभ्युदय खेल महोत्सव का आयोजन पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रांगण में किया जा रहा हैं।खेल महोत्सव का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो.महावीर अग्रवाल और कुलानुशासिका एवं संकायाधयक्षा डॉ.साध्वी देवप्रिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
श्री चन्द्रमोहन एवं संगीत विभाग द्वारा कुलगीत के उपरांत आशीर्वचन देते हुए प्रति कुलपति ने जीवन में खेल के महत्व को आत्मसात करने का मंत्र दिया साथ ही पूज्य स्वामी के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के निर्माण करने पर बल दिया।
संकायाध्यक्षा डॉ.साध्वी देवप्रिया ने खेलों से मन की एकाग्रता पर पड़ने वाले प्रभावों का मर्म बतलाया। अभ्युदय महोत्सव के संयोजक डॉ.नरेन्द्र सिंह ने तीन दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में पूज्य स्वामी परमार्थदेव,स्वामी आर्षदेव,पतंजलि अनुसंधान केन्द्र के युवा वैज्ञानिक डॉ.अनुराग वाषर्णेय,कुलसचिव डॉ. निर्विकार,सह कुलानुशासिका कृष्णावेणी,योग विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ.संजय सिंह, डॉ.निधिष,डॉ. अभिषेक,डॉ.राम, डॉ.बिपिन दूबे,डॉ.निवेदिता,डॉ.आरती पाल,कपिल शास्त्री,सन्दीप मानिकपुरी,सुश्री मोनिका,श्रीमति भागीरथी तथा पतंजलि परिवार के अनेक कर्मयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।
